Home » देश » सनातन का शंखनाद: आलोक पांडे बने ‘रुद्र सेना’ के प्रदेश अध्यक्ष, मठ-मंदिरों की सुरक्षा के लिए छिड़ेगा धर्मयुद्ध

सनातन का शंखनाद: आलोक पांडे बने ‘रुद्र सेना’ के प्रदेश अध्यक्ष, मठ-मंदिरों की सुरक्षा के लिए छिड़ेगा धर्मयुद्ध

 

 

संवाददाता प्रखर छत्तीसगढ़ :-


छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर सनातन धर्म की रक्षा और सांस्कृतिक पुनर्जागरण की दिशा में धर्म स्तंभ काउंसिल ने एक युगांतरकारी निर्णय लिया है। दक्षिण कौशल पीठाधीश्वर पूज्य स्वामी श्री राजीव लोचन दास जी महाराज के पावन आशीर्वाद और संस्थापक महंत श्री सुरेंद्र दास जी महाराज की सहमति से प्रखर समाजसेवी श्री आलोक पांडे को ‘रुद्र सेना’ का छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति केवल एक सांगठनिक फेरबदल नहीं, बल्कि प्रदेश में सनातन विरोधियों के खिलाफ एक निर्णायक वैचारिक और सामाजिक युद्ध का उद्घोष मानी जा रही है।

आस्था पर आघात अब बर्दाश्त नहीं: आलोक पांडे

जिम्मेदारी मिलते ही *नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आलोक पांडे ने अपने तेवर स्पष्ट कर दिए हैं,उन्होंने कहा कि अब छत्तीसगढ़ के मठ-मंदिरों की सुरक्षा, उनकी स्वायत्तता और सम्मान से कोई समझौता नहीं किया जाएगा* रुद्र सेना का मुख्य लक्ष्य मंदिरों को सरकारी और निजी हस्तक्षेप के चंगुल से मुक्त कराकर उन्हें फिर से सामाजिक और आध्यात्मिक चेतना का केंद्र बनाना है। धर्म स्तंभ काउंसिल का स्पष्ट मानना है कि यदि मंदिर सुरक्षित नहीं हैं, तो संस्कृति और राष्ट्र का अस्तित्व भी खतरे में है।

गांव-गांव तैयार होंगे ‘सनातन योद्धा’

रुद्र सेना अब प्रदेश के हर जिले, ब्लॉक और गांव तक अपनी पहुंच बनाएगी। इस अभियान के तहत युवाओं को संगठित कर उन्हें ‘सनातन योद्धा’ के रूप में तैयार किया जाएगा। धर्म स्तंभ काउंसिल ने कड़ा संदेश दिया है कि सनातन धर्म के विरुद्ध रचे जा रहे किसी भी षड्यंत्र को अब मूक दर्शक बनकर नहीं देखा जाएगा। हर स्तर पर इसका सशक्त प्रतिकार होगा और रुद्र सेना के माध्यम से संगठित हिंदू शक्ति का प्रदर्शन किया जाएगा।

जनजागरण से जनआंदोलन की तैयारी

धार्मिक धरोहरों की रक्षा के लिए धर्म स्तंभ काउंसिल अब एक बड़ा जनआंदोलन खड़ा करने जा रही है। इस महाअभियान का उद्देश्य न केवल सनातन परंपराओं पर होने वाले आघातों को रोकना है, बल्कि भावी पीढ़ी में धर्म के प्रति स्वाभिमान जगाना भी है। आलोक पांडे की नियुक्ति को छत्तीसगढ़ में एक नए ‘सनातन युग’ की शुरुआत के तौर पर देखा जा रहा है, जहां हर सनातनी अपनी आस्था की रक्षा के लिए स्वयं ढाल बनकर खड़ा होगा।

 

जय श्री राम! हर-हर महादेव!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HUF Registration Services In India
मनोरंजन
Related News

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की सख्ती: कन्हेरा की चारागाह भूमि पर कब्जे के आरोपों पर शासन और विद्युत विभाग को नोटिस,ग्रामीणों कीपुश्तैनी भूमि बचाने की लड़ाई को मिली बड़ी राहत, 29 जून तक मांगा जवाब…..

Share Market