Home » देश » जल जीवन मिशन : रायपुर के खम्हरिया में ग्रामीणों को मिली जल समस्या से आजादी : पेय जल की सुलभ उपलब्धि

जल जीवन मिशन : रायपुर के खम्हरिया में ग्रामीणों को मिली जल समस्या से आजादी : पेय जल की सुलभ उपलब्धि

प्रखर छत्तीसगढ़ रायपुर :- यह कहानी है जिला रायपुर, विकासखंड आरंग, ग्राम पंचायत खम्हरिया एक छोटा सा ग्राम है जिसमें 192 परिवार रहते है। जल जीवन मिशन आने के पूर्व इस ग्राम के लोगों को शुद्ध पेय जल सम्बंधित समस्या हमेशा बनी रहती थी। खम्हरिया के लोगों को पिने की पानी के लिए हैण्डपंप व ट्यूबवेल पर निर्भर रहते थे और बरसात में हैण्डपंप से गन्दापानी निकलने की समस्या और गर्मियों के दिनों में भू-जलस्तर में गिरावट की समस्या के कारण हैण्डपंप से भी पानी नहीं मिल पता था तब गाँव के ट्यूबवेल भी ठीक से नही चल पता था, किसी तरह लोग अपना गुजरबसर चला रहे थे।

परन्तु जब जल जीवन मिशन के तहत खम्हरिया में एकल ग्राम योजना अंतर्गत 122.79 लाख रू की लागत से पुरे गाँव में 192 टेप नल कनेक्शन दिए जाने के लिए 50 के.एल. उच्च स्तरीय जलागार का निर्माण किया गया एवं 3968 मीटर यु.पी.व्ही.सी. पाईप लाईन ग्राम में बिछाया गया है कार्य पूर्ण होने पर ग्राम खम्हरिया के लोगों को शुद्ध पेय जल आपूर्ति की खुशी के साथ दिनांक 18.05.2025 को हर घर जल उत्सव मनाया गया एवं खम्हरिया को हर घर जल ग्राम घोषित किया गया। खम्हरिया में जल जीवन मिशन का पानी पहुंचने से लोग पुलकित हो गये, अब खम्हरिया के लोगों को पेयजल सम्बंधित समस्या से निजात मिल गया है। खम्हरिया में नल जल, पाईप रिसाव सम्बंधित समस्या समाधान हेतु ग्राम जल स्वच्छता समिति के सदस्यों द्वारा प्रयास किया गया, ये सदस्य गाँव की समस्या से भलीभांति परिचित होने के कारण समाधान के लिए आये, और जल जीवन मिशन के कार्यों में रूचि लिए जिससे समस्या का समाधान सहजतापूर्ण हुआ।

हितग्राही श्रीमति रूखमणी निर्मलकर का कहना है कि जल जीवन मिशन से पूर्व उन्हे पेय जल के लिए हैण्ड पंप पर निर्भर रहना पड़ता था और अपनी बारी के इंतजार में घंटो का समय व्यतीत हो जाता था जिससे वे अपने घरेलु कार्यों को करने में पिछड़ जाती थी और कई महत्वपूर्ण कार्य समय की कमी के कारण चुक जाते थे, जल जीवन मिशन के तहत अब घर पर ही टेप नल लगाये जाने से पानी भरने हेतु हेण्ड पंप पर निर्भर नहीं होना पड़ता है अब घर का सारा काम सही समय पर हो

हितग्राही श्रीमति नंदनी विश्वकर्मा कहती है कि इस योजना से पूर्व पानी भरने के लिए उन्हें दुसरे मोहल्ले में जाना पड़ता था वहां लोगों की भीड़ हुआ करती थी जिसके कारण पानी भरने में बहुत मशक्कत करनी पड़ती थी कई बार अन्य लोगों से लड़ाई हो जाया करती थी, परन्तु अब जल जीवन मिशन योजना से घर पर ही शुद्ध पेय जल प्राप्त हो रही है, जिससे मै बहुत खुश हुँ ।

खम्हरिया ग्रामवासियों का कहना है कि जल जीवन मिशन ने खम्हरिया के लोगों के जीवन स्तर में काफी परिवर्तन लाया है, जहाँ के लोग पहले पेयजल के लिए अपना मुख्या कार्य भी छोड़ देते थे, परन्तु अब घर पर नल से जल मिल जाने से लोग अपने मुख्य कार्य जैसे कृषि एवं अन्य व्यवसाय आदि पर ध्यान दे पाते है जिससे लोगों का आर्थिक स्थिति में सुधर संभव हुआ, यहाँ के लोग घर पर नल मिलने से गर्व महसूस करते है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HUF Registration Services In India
मनोरंजन
Related News

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की सख्ती: कन्हेरा की चारागाह भूमि पर कब्जे के आरोपों पर शासन और विद्युत विभाग को नोटिस,ग्रामीणों कीपुश्तैनी भूमि बचाने की लड़ाई को मिली बड़ी राहत, 29 जून तक मांगा जवाब…..

Share Market