प्रखर छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ के माटी पुत्र एवं चित्रकूट धाम के परम पूज्य संत श्री राजीवलोचन दास जी महाराज के पावन अवतरण दिवस के अवसर पर प्रदेशभर में श्रद्धा और उत्साह का वातावरण है। इस अवसर पर सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों द्वारा महाराज श्री को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए उनके दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं निरंतर समाज मार्गदर्शन की कामना की गई।
परम पूज्य संत राजीवलोचन दास जी महाराज ने अपनी ओजस्वी वाणी, दिव्य प्रवचनों एवं सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार के माध्यम से छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में हिंदुत्व एवं सांस्कृतिक चेतना को जागृत करने का महत्वपूर्ण कार्य किया है। उनके विचारों और मार्गदर्शन से लाखों लोग धर्म, संस्कृति और राष्ट्रसेवा के प्रति प्रेरित हुए हैं।
महाराज के पावन अवतरण दिवस के शुभ अवसर पर रुद्र सेना के प्रदेश अध्यक्ष आलोक पांडे बस्तर प्रवास पर रवाना हुए हैं। यह प्रवास महाराज के जन्मोत्सव को समर्पित करते हुए प्रारंभ किया गया है। प्रवास के दौरान संगठन विस्तार, समाज जागरण, युवा संवाद एवं सनातन धर्म की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए विभिन्न बैठकों और कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
आलोक पांडे ने कहा कि पूज्य महाराज का जीवन समाज को धर्म, राष्ट्रभक्ति और संस्कृति के संरक्षण का संदेश देता है। उनके आदर्शों से प्रेरणा लेते हुए रुद्र सेना समाज में जागरूकता, संगठन सुदृढ़ीकरण और हिंदुत्व चेतना के विस्तार के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी।
बस्तर की पावन धरती पर प्रारंभ हुआ यह प्रवास सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक जागरण और संगठनात्मक मजबूती का नया अध्याय सिद्ध होगा। रुद्र सेना परिवार ने परम पूज्य संत राजीवलोचन दास जी महाराज को अवतरण दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं अर्पित करते हुए उनके चरणों में सादर प्रणाम किया है।

