Home » देश » धर्म स्तम्भ” द्वारा मठों, मंदिरों एवं प्राचीन धार्मिक स्थलों के संरक्षण हेतु विस्तृत कार्ययोजना की घोषणा

धर्म स्तम्भ” द्वारा मठों, मंदिरों एवं प्राचीन धार्मिक स्थलों के संरक्षण हेतु विस्तृत कार्ययोजना की घोषणा

 

“धर्म स्तम्भ” द्वारा मठों, मंदिरों एवं प्राचीन धार्मिक स्थलों के संरक्षण हेतु विस्तृत कार्ययोजना की घोषणा

???? स्थान: रायपुर

???? तिथि: 07 मई 2025

रायपुर। दिनांक 07 मई 2025 को धर्म स्तम्भ द्वारा रायपुर में आयोजित एक विशेष बैठक में मठों, मंदिरों तथा प्राचीन धार्मिक स्थलों के संरक्षण हेतु एक विस्तृत कार्ययोजना की औपचारिक घोषणा की गई। संगठन के संस्थापक श्री रीतेश चंद्रवंशी ने इस अवसर पर कहा—

“धर्म स्तम्भ का उद्देश्य सनातन संस्कृति एवं धार्मिक धरोहरों की रक्षा करना है। मठों, मंदिरों एवं प्राचीन धार्मिक स्थलों को भू-माफियाओं के कब्जे से मुक्त कराकर उनका संरक्षण किया जाएगा। इसके लिए एक सुदृढ़ एवं व्यावहारिक योजना तैयार की गई है, जिसे चरणबद्ध रूप से क्रियान्वित किया जाएगा।”

कार्यक्रम में नर्मदा कुंड के प्रवक्ता डॉ. सौरभ निर्वाणी ने कहा—

“यह महाभियान सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ में सतत रूप से संचालित किया जाएगा, जिससे धार्मिक चेतना, सांस्कृतिक गौरव एवं विरासत की रक्षा सुनिश्चित की जा सके।”

परिचर्चा सत्र के दौरान श्री आलोक पाण्डेय ने कहा की ऐसे भू-माफियां जो मठो एवं मंदिरों की ज़मीन पर सालों से कब्ज़ा करकर बैठे है जिनका सनातन परंपरा से कोई लेने देना नहीं है, उनसे ज़मीन को मुक्त कराकर पुनः महंतों एवं पुजारियों को उनके अधिकार में दिया जायेगा ताकि सनातन परंपरओं के अनुकूल समाज निर्माण में उन सम्पत्तियों का उपयोग सुनिश्चित किया जा सके I

विशेष बैठक में गणेश तिवारी, सूरज वाधवानी, एवं पीयुष घाटगे ने भी अपने विचार व्यक्त किए तथा “Run for Sanatan” अभियान के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की।

इस अवसर पर धर्म स्तम्भ द्वारा यह संदेश दिया गया कि यह अभियान केवल धार्मिक स्थलों के संरक्षण तक सीमित नहीं रहेगा, अपितु समाज में वैदिक विचारधारा, सामाजिक समरसता एवं राष्ट्रचेतना के प्रसार हेतु एक संगठित प्रयास के रूप में कार्य करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HUF Registration Services In India
मनोरंजन
Related News

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की सख्ती: कन्हेरा की चारागाह भूमि पर कब्जे के आरोपों पर शासन और विद्युत विभाग को नोटिस,ग्रामीणों कीपुश्तैनी भूमि बचाने की लड़ाई को मिली बड़ी राहत, 29 जून तक मांगा जवाब…..

Share Market